भाकपा (माले) जिला सम्मेलन, बिरौल-कुशेश्वरस्थान क्षेत्र में दूसरे दिन भी नामांकन जारी, कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह
भाकपा (माले) जिला सम्मेलन, बिरौल-कुशेश्वरस्थान क्षेत्र में दूसरे दिन भी नामांकन जारी, कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह
भाकपा (माले) जिला सम्मेलन, बिरौल-कुशेश्वरस्थान क्षेत्र में दूसरे दिन भी नामांकन जारी, कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह
दस्तक7मिडिया, बिरौल, दरभंगा।
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन के आगामी 13वें जिला सम्मेलन की तैयारियां दरभंगा जिले में जोर-शोर से चल रही हैं। इस सांगठनिक चुनाव प्रक्रिया के तहत बिरौल-कुशेश्वरस्थान एरिया कमिटी में प्रतिनिधियों के चयन के लिए नामांकन का सिलसिला दूसरे दिन भी जारी रहा। आगामी 28-29 मार्च को होने वाले जिला सम्मेलन के लिए प्रतिनिधियों का चुनाव गुप्त मतदान के माध्यम से किया जा रहा है। इसी कड़ी में बिरौल प्रखंड के कमलाबाड़ी सामुदायिक भवन में नामांकन प्रक्रिया चल रही है। शनिवार को निर्वाचन पदाधिकारी सह प्रखंड सचिव बैद्यनाथ यादव के समक्ष कुल 12 सदस्यों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।
आज नामांकन करने वाले प्रमुख चेहरों में लाल बहादुर सदा, रामखेलावन सदा, जितेंद्र सदा, लालन राम, मकेश्वर मुखिया, विष्णु शर्मा, अशोक पासवान, तेतर राम और राधे साहू शामिल हैं।
नामांकन की निगरानी के लिए प्रखंड प्रभारी अभिषेक कुमार भी निरीक्षण स्थल पर उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रखंड सचिव बैद्यनाथ यादव ने पार्टी की कार्यशैली पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जहां अन्य राजनीतिक दलों में पदाधिकारियों का चयन केवल मनोनयन के आधार पर होता है, वहीं भाकपा (माले) अपने आंतरिक लोकतंत्र को मजबूत रखते हुए नीचे से ऊपर तक चुनाव प्रक्रिया के माध्यम से नेतृत्व चुनती है। कार्यकर्ताओं का यह उत्साह पार्टी की मजबूती का प्रतीक है।”प्रखंड सचिव श्री यादव ने कहा कि नामांकन की अंतिम तिथि 22 मार्च,मतदान की तिथि 24 मार्च (कमलाबाड़ी सामुदायिक भवन) और जिला सम्मेलन 28-29 मार्च को जिला कमिटी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षकों की देखरेख में मतदान की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई जाएगी। इस चुनाव को लेकर बिरौल और कुशेश्वरस्थान के ग्रामीण इलाकों में पार्टी समर्थकों के बीच काफी सरगर्मी देखी जा रही है।