सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल, पाली में रमजान और रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न
सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल, पाली में रमजान और रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न
सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल, पाली में रमजान और रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न
दस्तक7मिडिया, गौड़ा बौराम, दरभंगा।
ईद त्योहारों के मद्देनजर क्षेत्र में आपसी भाईचारा और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए घनश्यामपुर थाना अंतर्गत पाली गांव में ‘शांति समिति’ की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में दोनों समुदायों के प्रबुद्ध नागरिकों ने हिस्सा लेकर क्षेत्र में शांति बनाए रखने का सामूहिक संकल्प लिया।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने संदेश दिया कि त्योहार खुशियों का प्रतीक हैं और इनकी पवित्रता बनाए रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। बैठक के माध्यम से थानाध्यक्ष ने अपील की कि सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से फैलने वाली किसी भी भ्रामक खबर या अफवाह पर ध्यान न दें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। रामनवमी के जुलूस व कार्यक्रमों के दौरान दोनों समुदायों के लोग एक-दूसरे का सहयोग करेंगे, ताकि यातायात या अन्य व्यवस्थाओं में कोई बाधा न आए। प्रशासन ने आश्वस्त किया कि त्योहारों के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे और हुड़दंग करने वाले तत्वों पर पैनी नजर रखी जाएगी।
बैठक में उपस्थित दोनों पक्षों के प्रतिनिधियों ने एक स्वर में कहा कि पाली गांव हमेशा से एकता का परिचय दिया है और आगे भी देता रहेगा।