मद्य निषेध विभाग द्वारा जप्त शराब का विनष्टीकरण

दस्तक 7मीडिया /दरभंगा 

सहायक आयुक्त (मद्य निषेध) प्रदीप कुमार ने बताया कि अनुमंडल पदाधिकारी, सदर दरभंगा श्री विकास कुमार की उपस्थिति में मद्य निषेध विभाग द्वारा जप्त शराब का विनष्टीकरण किया गया।

उन्होंने बताया कि समाहर्ता न्यायालय से राजसात एवं विनष्टीकरण के आदेश प्राप्त होने के उपरांत यह कार्रवाई की गई।

इस दौरान कुल 1830.200 लीटर शराब नष्ट की गई, जिसमें
• विदेशी शराब – 515.800 लीटर
• देशी एवं चुलाई शराब – 1314.400 लीटर शामिल है।

सहायक आयुक्त ने कहा कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है। शराब का क्रय-विक्रय, परिवहन एवं भंडारण करना बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2016 (यथासंशोधित) के तहत दंडनीय अपराध है।