मस्तिष्क ज्वर/चमकी बुखार को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. अमरेंद्र कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में सभी स्वास्थ्य संस्थानों के सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (CHO) को मस्तिष्क ज्वर/चमकी बुखार के संबंध में विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
मास्टर ट्रेनर डॉ. अमरेश कुमार साहू द्वारा मस्तिष्क ज्वर/चमकी बुखार के प्रबंधन, बचाव एवं समय पर रेफरल की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि जिले में इस बीमारी से निपटने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
इस दौरान “चमकी को धमकी” अभियान के तहत आयुष्मान आरोग्य मंदिरों को भी पूरी तरह तैयार रखने पर जोर दिया गया। डॉ. अमरेंद्र कुमार मिश्रा ने इस संबंध में विशेष तैयारी की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में बीडीसीओ आशुतोष कुमार, डीबीसी बबन कुमार, पिरामल फाउंडेशन से चंद्रेश कुमार कर्ण सहित सभी प्रखंडों से आए सीएचओ उपस्थित थे।