बिरौल में ईद को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न, आपसी सौहार्द और सुरक्षा पर जोर

दस्तक7मिडिया, बिरौल, दरभंगा।

ईद-उल-फितर के त्योहार को शांतिपूर्ण और भाईचारे के साथ संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार को बिरौल थाना परिसर में शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। थानाध्यक्ष चन्द्र मणि की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और गणमान्य सदस्यों ने हिस्सा लिया और प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।


बैठक के दौरान थानाध्यक्ष ने बताया कि ईद के अवसर पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। नमाज स्थलों और संवेदनशील इलाकों के इर्द-गिर्द अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके। सुपौल पंचायत के मुखिया मो. काशीफ ने प्रशासन को क्षेत्र के प्रमुख नमाज स्थलों की जानकारी साझा की। जिसमें सुपौल बाजार शैखपुरा,मदरसा रहमानिया अफजला परिसर।
इसके अलावा बलिया,पटनिया,अहिलबाड़ा, मिर्जीपुर, साहो, अकबरपुर बैंक और उछटी सहित कई अन्य गांव के ईदगाह में सामूहिक नमाज अदा की जाएगी। उपस्थित अन्य सदस्यों और जनप्रतिनिधियों ने अपनी बात मजबूती से रखी। सभी ने एक स्वर में कहा कि बिरौल ईद त्योहार को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। बैठक में मुख्य रूप से प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक शैलेश कुमार व सूरज कुमार, मुखिया विश्वभर पासवान,मो.कमरे आलम,मो.फिरोज,और मो. नूरुल सहित क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि मौजूद थे।