चार आईपीएस अधिकारियों का तबादला,गृह विभाग ने अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नये पदस्थापन जगहों पर योगदान का दिया निर्देश।नवगछिया के एसपी बने राजेश

दस्तक 7मीडिया /संजय कुमार राय
पटना से जारी अधिसूचना में बिहार सरकार के गृह विभाग ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के चार अधिकारियों का तबादला कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार, इन अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से उनके नए पदस्थापन पर भेजा गया है।
सूची के मुताबिक, अजय कुमार पाण्डेय को पुलिस उप-महानिरीक्षक (निगरानी अन्वेषण ब्यूरो) से हटाकर मद्य निषेध एवं एएनटीएफ में तैनात किया गया है। वहीं, नवगछिया की पुलिस अधीक्षक श्री मति प्रेरणा कुमार को लखीसराय का नया एसपी बनाया गया है।
इसके अलावा, राजेश कुमार को मद्य निषेध एवं राज्य उत्पाद नियंत्रण ब्यूरो से हटाकर नवगछिया का एसपी नियुक्त किया गया है। लखीसराय के एसपी अवदेश दीक्षित को बिहार पुलिस मुख्यालय, पटना में पुलिस अधीक्षक (कार्मिक-1) के पद पर भेजा गया है।