इटवा शिवनगर में पशु बांझपन शिविर का आयोजन, 192 पशुओं का हुआ उपचार
इटवा शिवनगर में पशु बांझपन शिविर का आयोजन, 192 पशुओं का हुआ उपचार
इटवा शिवनगर में पशु बांझपन शिविर का आयोजन, 192 पशुओं का हुआ उपचार
दस्तक7मिडिया, बिरौल, दरभंगा।
बिहार सरकार के डेयरी,मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग द्वारा मंगलवार को पंचायत इटवा शिवनगर में एक दिवसीय पशु बांझपन शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के पशुपालकों को जागरूक करना और पशुओं में प्रजनन संबंधी समस्याओं का समाधान करना था।
इस शिविर के माध्यम से क्षेत्र के 62 पशुपालकों ने प्रत्यक्ष रूप से लाभ उठाया।इस दौरान विशेषज्ञों की टीम द्वारा कुल 192 पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण और उपचार किया गया। शिविर का कुशल संचालन डॉ.कुमार प्रशांत (तकनीकी पशु चिकित्सा पदाधिकारी पुपरी) द्वारा किया गया। उनके साथ इस चिकित्सा अभियान में विशेषज्ञों और सहयोगियों की एक पूरी टीम सक्रिय रही, जिनमें डॉ.नंद किशोर (तकनीकी पशु चिकित्सा पदाधिकारी, देवकुलीधाम) अशोक कुमार, सतीश कुमार झा, गुड्डू ठाकुर, मनीष कुमार, रामेश्वर शर्मा एवं नितीश कुमार मुख्य थे। शिविर में मौजूद डॉक्टरों ने पशुपालकों को पशुओं के उचित रखरखाव, पोषण और बांझपन से बचाव के आधुनिक तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। स्थानीय पशुपालकों ने विभाग की इस पहल की सराहना की है।
दस्तक 7 मीडिया की खबर का बड़ा असर: पॉक्सो मामले में लापरवाही पर महिला थानाध्यक्ष पर विभागीय कार्रवाई शुरू” ,39 दिन की लगातार खबरों का असर: पॉक्सो केस में ढिलाई पर महिला थाना प्रभारी को किया गया था लाईन हाजिर ।डीआईजी द्वारा पूछे गये स्पष्टीकरण पर वरीय पुलिस अधीक्षक ने की कारवाई।
गायघाट में पुलिस-ग्रामीण टकराव में 1 की मौत,थानेदार समेत तीन पुलिसकर्मी गंभीर, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात