दरभंगा सिविल कोर्ट सख्त: ठगी, हमला व लूट प्रयास समेत जघन्य मामलों में 6 आरोपियों की अग्रिम जमानत खारिज

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा/विधि संवाददाता

सिविल कोर्ट दरभंगा के विभिन्न अदालत द्वारा जघन्य मामले के आधा दर्जन आरोपियों की जमानत आवेदन खारिज किया गया है। लोक अभियोजक अमरेंद्र नारायण झा ने बताया कि अपर सत्र न्यायाधीश सह एससी/एसटी के विशेष न्यायाधीश शैलेन्द्र कुमार की अदालत ने 13 लाख 40 हजार रुपये ठगी के आरोप में संस्थित लहेरियासराय थानाकांड सं.483/23 के आरोपी स्थानीय थानाक्षेत्र के ईस्माइल गंज निवासी आदिल अख्तर और फैजूल्लाहखान निवासी सैयद फैज अहमद आलम की अग्रिम जमानत आवेदन खारिज कर दिया है।पीपी श्री झा ने बताया कि इसके अतिरिक्त सप्तम अपर सत्र न्यायाधीश उपेंद्र कुमार की कोर्ट ने पुलिस बल पर हमला, सरकारी वाहन क्षतिग्रस्त करने तथा पिस्टल छिनने का प्रयास के आरोप में दर्ज लहेरियासराय थानाकांड सं.14/25 के आरोपी स्थानीय सैदनगर अभंडा निवासी विजय यादव की अग्रिम जमानत खारिज कर दिया ।वहीं एडीजे श्री कुमार की कोर्ट ने तलवार से प्राणलेवा हमला के आरोप में दर्ज सिंहवाड़ा थानाकांड सं.304/25 के तीन आरोपी ललित झा,रौशन झा,और मिथिलेश झा की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दिया है।अब उपरोक्त सभी आरोपियों को जमानत पाने के लिये पटना हाईकोर्ट का विकल्प शेष रह गया है।