दरभंगा में एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं, 12,800 से अधिक सिलेंडरों का हुआ वितरण
दरभंगा में एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं, 12,800 से अधिक सिलेंडरों का हुआ वितरण
दरभंगा में एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं, 12,800 से अधिक सिलेंडरों का हुआ वितरण
दस्तक 7मीडिया /दस्तक
जिले में एलपीजी गैस की उपलब्धता को लेकर जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि दरभंगा में गैस की कोई कमी नहीं है और पर्याप्त मात्रा में सिलेंडरों की आपूर्ति की जा रही है।
जिलाधिकारी के आदेश के आलोक में जिले की सभी गैस एजेंसियों के कार्यों की निगरानी के लिए वरीय पदाधिकारियों की गैस गोदाम और कार्यालयों में प्रतिनियुक्ति की गई है। अधिकारियों की मौजूदगी में गैस सिलेंडरों का वितरण कराया जा रहा है, ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और वितरण प्रक्रिया पारदर्शी एवं सुचारू रूप से संचालित हो सके।
जानकारी के अनुसार, 15 मार्च को जिले में संचालित एलपीजी गैस एजेंसियों द्वारा 12,800 से अधिक गैस सिलेंडरों का वितरण किया गया, जबकि एजेंसियों के गोदामों में अभी 11,311 सिलेंडर शेष हैं। वहीं 16 मार्च को 1,370 एलपीजी गैस सिलेंडरों के आने की संभावना है तथा लगभग 12,681 सिलेंडरों के वितरण की भी संभावना जताई गई है।
जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे गैस सिलेंडरों का अनावश्यक भंडारण न करें और सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों पर ध्यान न दें। प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि गैस की जमाखोरी और कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
जिला प्रशासन द्वारा गैस वितरण व्यवस्था की लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि सभी उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध हो सके।
बेनीबाद :सरकारी खाद्यान्न की कालाबाजारी के विरूद्ध हुई कठोर कार्रवाई, चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, खाद्यान्न के उठाव से लेकर परिवहन, वितरण एवं निगरानी प्रणाली को सशक्त एवं पारदर्शी बनाने पर जोर, सरकारी खाद्यान्न की कालाबाजारी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं: डीएम
डीएम ने लोहिया चौक–पंडासराय पथ, आरओबी, दिल्ली मोड़ एवं बेला मोड़ का किया औचक निरीक्षण