दरभंगा एयरपोर्ट पर यात्री के बैग से 470 ग्राम गांजा बरामद, एक गिरफ्तार
दरभंगा एयरपोर्ट पर यात्री के बैग से 470 ग्राम गांजा बरामद, एक गिरफ्तार
दरभंगा एयरपोर्ट पर यात्री के बैग से 470 ग्राम गांजा बरामद, एक गिरफ्तार
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
दरभंगा एयरपोर्ट पर स्कैनिंग के दौरान एक यात्री के बैग से गांजा जैसा पदार्थ मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसके पास से करीब 470 ग्राम गांजा, एक मोबाइल फोन, तीन बैंक पासबुक, पॉकेट खैनी और दो नोटबुक बरामद किए गए हैं।
जानकारी के अनुसार 13 मार्च को दरभंगा एयरपोर्ट के सुरक्षा पदाधिकारी ने सदर थाना पुलिस को सूचना दी कि स्कैनिंग के दौरान एक यात्री के बैग में संदिग्ध पदार्थ मिला है। सूचना मिलते ही सहायक पुलिस अधीक्षक सह सदर थानाध्यक्ष और पु.अ.नि. कुमार सानु गुप्ता सशस्त्र बल के साथ एयरपोर्ट पहुंचे और जांच की। जांच के दौरान सूचना सही पाई गई।
इस मामले में प्रभारी सुरक्षा दरभंगा एयरपोर्ट पु.नि. अनिल कुमार के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर मोहन कुमार यादव (पिता- रामकिशोर यादव, ग्राम बलहा, थाना बिरौल, जिला दरभंगा) को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि बरामद गांजा उसने राम नरेश यादव (पिता- तपेश्वर यादव, ग्राम बलहा, थाना बिरौल) से 7000 रुपये में खरीदा था। मोबाइल की जांच के दौरान आरोपी के पेटीएम खाते से राम नरेश यादव को 3000 रुपये ऑनलाइन भुगतान करने का प्रमाण भी मिला है।
पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी है और आपूर्ति श्रृंखला से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।
औराई पीएचसी में अल्ट्रासाउंड सेवा बंद होने पर प्रशासन सख्त, चिकित्सक से स्पष्टीकरण तलब, जिले के दूरस्थ ग्रामीण, गरीब एवं जरूरतमंद मरीजों को उनके घर के समीप ही सरकारी अस्पतालों में बेहतर इलाज एवं जांच की सुविधा
दरभंगा एयरपोर्ट पर 470 ग्राम गांजा के साथ यात्री गिरफ्तार, पूछताछ में खुला बड़ा नेटवर्क; समस्तीपुर से 4.83 किलो गांजा व 11.53 लाख रुपये बरामद