सिंहवाड़ा थाना की बड़ी कार्रवाई,345.6 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, पिकअप जब्त 

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /सिंहवाड़ा 

दरभंगा पुलिस अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, सेवन और परिवहन पर पूर्णतः अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में विशेष समकालीन अभियान के तहत वाहन जांच के दौरान सिंहवाड़ा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।

जानकारी के अनुसार सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र में वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एक संदिग्ध पिकअप वाहन को रोककर उसकी तलाशी ली गई। जांच के दौरान वाहन से कुल 345.6 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई।

थानाध्यक्ष वसंत कुमार ने तुरंत कार्रवाई करते हुए शराब से लदे पिकअप वाहन को जब्त कर लिया और मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमोद कुमार यादव, पिता दशरथ राय, निवासी सैदपुर, थाना गरखा, जिला सारण के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार आरोपी अवैध रूप से शराब की खेप लेकर जा रहा था। इस मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।