लहेरियासराय थाना में अनुसंधान बैठक, लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन के निर्देश,एक पुलिस पदाधिकारी से स्पष्टीकरण।

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
दरभंगा के वरीय पुलिस अधीक्षक ने लहेरियासराय थाना में सभी अनुसंधानकर्ताओं के साथ बैठक कर लंबित कांडों की समीक्षा की। बैठक में वारंट/कुर्की प्राप्त कर वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी तेज करने, वारंट व इश्तिहार के निष्पादन, गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान, पंजी व कांड दैनिकी अद्यतन रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही शराब माफियाओं व नशीले पदार्थों की बिक्री के खिलाफ विशेष छापेमारी, वारंटियों की गिरफ्तारी, सघन गश्ती और डायल-112 से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
लापरवाही के मामले में एक पुलिस अधिकारी से स्पष्टीकरण भी मांगा गया।