गुप्त सूचना पर उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार कार्टून विदेशी शराब बरामद,चार चक्का गाड़ी जब्त।

दस्तक 7मीडिया /गुड्डू राज 

विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के बंगलागढ़ मोहल्ले में उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक चार पहिया वाहन से चार कार्टून विदेशी शराब बरामद की है। यह कार्रवाई पूरी तरह गुप्त तरीके से की गई, जिससे स्थानीय स्तर पर किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्पाद विभाग की टीम को सूचना मिली थी कि बंगलागढ़ इलाके में एक वाहन( BR1AC-4890)के माध्यम से अवैध विदेशी शराब की खेप लाई गई है। सूचना मिलते ही उत्पाद विभाग की टीम सक्रिय हो गई और निर्धारित स्थान पर पहुंचकर संदिग्ध चार पहिया वाहन की तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन से चार कार्टून विदेशी शराब बरामद की गई।

कार्रवाई के बाद उत्पाद विभाग की टीम ने बरामद शराब और वाहन को जब्त कर अपने साथ ले गई। इस पूरे अभियान की खास बात यह रही कि यह कार्रवाई विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में हुई, लेकिन स्थानीय थाना को इसकी भनक तक नहीं लग सकी और उत्पाद विभाग की टीम बरामदगी कर वहां से चली गई।

बताया जा रहा है कि उत्पाद विभाग मामले की आगे जांच कर रहा है तथा यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि शराब की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे किसके पास पहुंचाया जाना था। अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ उत्पाद विभाग की यह कार्रवाई इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।