बिहार में घरेलू गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं, पर्याप्त उपलब्धता ,एजेंसियों पर अनावश्यक भीड़ लगाने की जरूरत नहीं।

दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
पटना/दरभंगा: राज्य के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग बिहार ने स्पष्ट किया है कि बिहार में घरेलू उपयोग के लिए रसोई गैस सिलेंडर की पर्याप्त उपलब्धता है। मौजूदा घरेलू ईंधन संकट की खबरों के बीच पेट्रोलियम एजेंसियों ने भरोसा दिलाया है कि राज्य में एलपीजी सिलेंडर का पर्याप्त भंडार मौजूद है।
विभाग के अनुसार उपभोक्ताओं को घबराने या गैस एजेंसियों पर अनावश्यक भीड़ लगाने की जरूरत नहीं है। सरकार ने गैस वितरण व्यवस्था को सुव्यवस्थित रखने के लिए व्यवस्था लागू की है कि किसी भी उपभोक्ता को अंतिम सिलेंडर की डिलीवरी के 25 दिन बाद ही नया सिलेंडर बुक करने की अनुमति होगी। बुकिंग दर्ज होने के बाद 2 से 3 दिनों के भीतर गैस सिलेंडर की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।
खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग बिहार द्वारा गैस आपूर्ति और वितरण व्यवस्था की लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि सभी उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध हो सके।
विभाग ने आम जनता से अपील की है कि वे धैर्य बनाए रखें, गैस एजेंसियों पर अनावश्यक भीड़ न लगाएं और भ्रामक खबरों पर ध्यान न दें।