वरीय पुलिस अधीक्षक ने गंभीर कांडों के त्वरित विचारण को लेकर की समीक्षा बैठक
वरीय पुलिस अधीक्षक ने गंभीर कांडों के त्वरित विचारण को लेकर की समीक्षा बैठक
वरीय पुलिस अधीक्षक ने गंभीर कांडों के त्वरित विचारण को लेकर की समीक्षा बैठक
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में जिला अंतर्गत गंभीर एवं संवेदनशील आरोपपत्रित कांडों के त्वरित विचारण को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता वरीय पुलिस अधीक्षक ने की, जिसमें अभियोजन शाखा प्रभारी एवं जिले के सभी थानाध्यक्ष उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान पुलिस पदाधिकारियों द्वारा चयनित पाँच-पाँच गंभीर कांडों की पूर्ण विवरणी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया, ताकि पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी TMS पोर्टल पर इन कांडों से संबंधित सूचनाओं को अपलोड किया जा सके और मामलों के त्वरित निपटारे की प्रक्रिया को गति मिल सके।
वरीय पुलिस अधीक्षक ने सभी थानाध्यक्षों और संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि चयनित कांडों से संबंधित आवश्यक दस्तावेज एवं विवरण समय पर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। साथ ही गंभीर एवं संवेदनशील मामलों के त्वरित विचारण के लिए अभियोजन शाखा के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने पर भी बल दिया गया।
बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा मामलों के शीघ्र निष्पादन को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया गया।