समीक्षा के दौरान लंबित समन, वारंट, कुर्की एवं इश्तिहार से संबंधित मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में मौजूद पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि E-Summon App पर माननीय न्यायालय से प्राप्त सभी न्यायालय अधिपत्रों का निर्धारित समय सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।
साथ ही अभियोजन कार्यों में तेजी लाने तथा लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।