हायाघाट में मेगा नियोजन सह मार्गदर्शन शिविर आयोजित, 78 अभ्यर्थियों का औपबंधिक चयन
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार, पटना के तत्वावधान में अवर प्रादेशिक नियोजनालय, दरभंगा द्वारा 09 मार्च 2026 को हायाघाट प्रखंड परिसर में मेगा नियोजन सह मार्गदर्शन शिविर का आयोजन किया गया।
सहायक निदेशक (नियोजन) सह अवर प्रादेशिक नियोजनालय, दरभंगा ने बताया कि शिविर में तकनीकी एवं गैर-तकनीकी क्षेत्रों की कुल 07 कंपनियों—Career Tree, K.K Enterprise, LIC of India, Welspun Pvt. Ltd., Vijeta Impact, Paytm तथा Hire Hunter Manpower—ने भाग लिया।
शिविर की शुरुआत में सहायक निदेशक (नियोजन) ने उपस्थित अभ्यर्थियों का मार्गदर्शन करते हुए कैरियर से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की और युवाओं को उपलब्ध रोजगार अवसरों की जानकारी दी।
इस दौरान नियोजकों द्वारा कुल 153 अभ्यर्थियों के बायोडाटा प्राप्त किए गए, जिनमें से 78 आवेदकों का औपबंधिक रूप से चयन किया गया।