सीएम प्रतिज्ञा योजना के तहत दरभंगा आईटीआई में इंटर्नशिप का अवसर, 31 मार्च तक करें आवेदन

दस्तक 7मीडिया /दरभंगा।

प्राचार्य, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), दरभंगा ने बताया कि मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना के अंतर्गत युवाओं को व्यावहारिक प्रशिक्षण और कार्यानुभव प्रदान करने के उद्देश्य से संस्थान में विभिन्न पदों पर इंटर्नशिप के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

इस योजना के तहत प्रशिक्षक (यांत्रिक समूह) – 01 पद, प्रशिक्षक (विद्युत समूह) – 01 पद, प्रशिक्षक (कंप्यूटर विज्ञान) – 01 पद तथा लेखा एवं कंप्यूटर सहायक – 02 पद पर इंटर्नशिप का अवसर उपलब्ध है।

प्रशिक्षक पदों के लिए संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा या डिग्री अनिवार्य है। वहीं लेखा एवं कंप्यूटर सहायक पद के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (ग्रेजुएशन) होना आवश्यक है। साथ ही कंप्यूटर और अकाउंट्स का अच्छा ज्ञान होना चाहिए। स्नातकोत्तर (मास्टर डिग्री) प्राप्त अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी।

इच्छुक अभ्यर्थी मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना के आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 10 मार्च 2026 को रात 10 बजे से शुरू हो गई है, जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 31 मार्च 2026 को शाम 5 बजे तक निर्धारित की गई है।

इस इंटर्नशिप के माध्यम से अभ्यर्थियों को संस्थान में तकनीकी प्रशिक्षण, प्रशासनिक कार्यों तथा कार्यालय संचालन का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त होगा।

अधिक जानकारी या तकनीकी सहायता के लिए मोबाइल नंबर 7004535013 पर संपर्क किया जा सकता है।