हरौली में ‘श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान महायज्ञ’ का भव्य आयोजन, भक्ति की बह रही रसधार

दस्तक7मिडिया, बिरौल, दरभंगा।

जिले के कुशेश्वर स्थान अंतर्गत ग्राम-हरौली में ‘श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान महायज्ञ’ का आयोजन किया गया है। यह धार्मिक अनुष्ठान 8 मार्च से शुरू हुआ है, जो 14 मार्च 2026 तक चलेगा। भक्ति और ज्ञान के इस समागम में क्षेत्र के श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटने लगी है। यज्ञ की शुरुआत 8 मार्च को भव्य कलश शोभा यात्रा के साथ शुरू हुई है। श्रीमद्भागवत कथा का नियमित समय शाम 4:00 बजे से 7:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। कथा श्रवण के लिए स्थानीय ग्रामीणों के साथ-साथ दूर-दराज से आने वाले भक्तों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। इस महायज्ञ के कथा व्यास श्रीमज्जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्री विश्वेशप्रपन्नाचार्य जी महाराज (अयोध्या, वृन्दावन पीठाधीश्वर) हैं। उनके मुखारविंद से भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं और भागवत महापुराण के गूढ़ रहस्यों का वाचन किया जा रहा है, जो क्षेत्र में आध्यात्मिक चेतना का संचार कर रहा है। यह आयोजन श्री राम जानकी मंदिर ठाकुरवारी, ग्राम-हरौली,सतीघाट, कुशेश्वर स्थान के प्रांगण में संपन्न होगा। इस कार्यक्रम के मुख्य यजमान श्री जीवछ झा (मुखिया जी) एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती बुचिया देवी एवं समस्त परिवार है। इस ज्ञान श्री संजीव कुमार झा उर्फ घुरन झा, श्री राजीव कुमार झा (मुखिया जी),श्री राजेश कुमार झा एवं समस्त हरौली ग्रामवासी इस ज्ञान महायज्ञ सफल संपन्न कराने में जुटे हुए हैं।