गायघाट : पूर्व विधायक निरंजन राय ने अग्नि पीड़ित से मिलकर जाना हाल, हर संभव मदद का दिया भरोसा
दीपक कुमार। गायघाट
गायघाट प्रखंड के लोमा पंचायत अंतर्गत जाया गांव के दास टोला में बीते दिनों शॉर्ट सर्किट के कारण हुई भीषण अग्निकांड मामले में पूर्व विधायक निरंजन राय ने पीड़ित परिवार से मिलकर सांत्वना दी है। बताया कि घटना में लगभग 10 परिवारों के घर जलकर पूरी तरह राख हो गए। इस दर्दनाक घटना में पीड़ित परिवारों का सब कुछ जलकर नष्ट हो गया और आज वे खुले आसमान के नीचे जीवन यापन करने को मजबूर हैं।

