अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर दरभंगा में महिलाओं को किया गया सम्मानित

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /

दरभंगा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर समाहरणालय स्थित अम्बेडकर सभागार में जिला प्रशासन द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी कौशल कुमार ने की।

इस अवसर पर शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक सेवा और प्रशासनिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

जिलाधिकारी ने कहा कि महिलाओं की भागीदारी के बिना समाज का विकास संभव नहीं है और सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कई योजनाएं चला रही है। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी, जीविका से जुड़ी महिलाएं और कई सामाजिक संगठनों की प्रतिनिधि मौजूद रहीं।