गैस कटर लेकर एटीएम काटने पहुंचे चोर की मंशा को सिंहवाड़ा के जाबांज थानेदार बसंत ने किया नाकाम , सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस कर रही कारवाई, टेक्निकल टीम का भी सहयोग
दस्तक 7मीडिया ,सिंहवाड़ा/विजय ठाकुर
स्थानीय थाना क्षेत्र के नगर पंचायत सिंहवाड़ा स्थित एसबीआई के एटीएम में शुक्रवार की रात अज्ञात बदमाशों ने गैस कटर से एटीएम काटकर चोरी करने का प्रयास किया है। थाना अध्यक्ष बसंत कुमार ने बताया कि कि शुक्रवार की रात 3 बजकर 8 मिनट पर लाल और ब्लू कलर का शर्ट पहने दो बदमाश चेहरे पर पर बंदर का मुखौटा हाथ में दस्ताना लगाकर एटीएम घुसे एक बदमाश ने पहले सीसीटीवी कैमरे पर काले रंग का स्प्रे छिड़का और दूसरे कैमरे का तार काट दिया।
इसके बाद चोरों ने गैस कटर और कुछ औजार की मदद से एटीएम मशीन को आगे से काटने का प्रयास कर रहा था की इसी दौरान एटीएम का अलार्म बज उठा और एटीएम से छेड़छाड़ की,इसकी सूचना तुरंत एटीएम की सुरक्षा व्यवस्था करने वाले अधिकारी तक पहुंची जिसके बाद अधिकारी ने एटीएम के मकान मालिक के साथ स्थानीय थाना को सूचना दी सूचना के बाद पुलिस वाहन के साथ दरोगा कमलेश मिश्रा अपने दल बल के साथ एटीएम के पास पहुंचे ही थे कि पुलिस वाहन में लगे हूटर की आवाज सुनकर पड़के जाने के भय से दोनों चोर अंधेरे का लाभ उठाकर भाग निकले जिसके बाद पुलिस ने चोरों के भागने की दिशा में पीछा भी किया पर सफलता नहीं मिली। वही मौके पर पहुंची एफएसएल और टेक्निकल टीम में अपनी जांच शुरू कर दी है।टेक्निकल टीम एटीएम के आस पास लगे जगह जगह सीसीटीवी कैमरे को खंगाल रही है। एटीएम अधिकारियों ने बताया की उस समय करीब 22 लाख रुपया एटीएम में था। पुलिस की सूझबूझ से एक बड़ी वारदात टल गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे सदर एसडीपीओ टू एसके सुमन ने कहा की जल्द ही घटना में शामिल चोरों को गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।


