बिरौल मे एसडीओ के सकारात्मक पहल से लोंगों के चेहरे पर आई खुशी ,लंबित नाला का कार्य शुरू।
बिरौल मे एसडीओ के सकारात्मक पहल से लोंगों के चेहरे पर आई खुशी ,लंबित नाला का कार्य शुरू।
बिरौल के सुपौल बाजार में लंबित नाला निर्माण कार्य हुआ शुरू, एसडीओ के सकारात्मक पहल से सुपौल वासियों का मायूस चेहरा मुस्कुराहट में बदला। लोगों को नाला व सड़क निर्माण कार्य जल्द संपन्न होने की जगी उम्मीद।
बिरौल।
प्रखंड के सुपौल बाजार का शेष बचे नाला निर्माण कार्य गुरुवार से शुरू कर दिया गया है।कार्य शुरू होते ही स्थानीय बाजार वासियों के चेहरे पर महिनों से पसरा मायूसी फिर से खिल उठा है। लोग निर्माण स्थल पर खड़े हो कर मजदूरों द्वारा किये जा रहे कार्य का जायजा ले रहे हैं। बताया जा रहा है कि सुपौल बाजार के शिवाजी नगर में करीब 80 फीट नाला निर्माण पिछले छह माह से लंबित था। इससे पैदल चलने वाले लोगों को परेशानी होती थी। स्थानीय लोगों में मो.आमिर,रामबाबू माहथा,मनोज साहु,श्रीकांत महतो,अशोक माहथा, सहित कई लोगों का कहना है कि एसडीओ के प्रयास से शेष बचे नाला निर्माण कार्य शुरू किया गया है। उसके बाद बाजार वासियों के घरों से निकलने वाला पानी नदी में गिरना शुरू हो जाएगा। पिछले सप्ताह चैंबर ऑफ कॉमर्स की ओर से तीन सदस्यीय शिष्ट मंडल एसडीओ से भेंट कर बाजार के व्यवसायियों की समस्या से अवगत कराया था। एसडीओ की ओर से दिये गए आश्वासन के बाद बाजार में लंबित नाला निर्माण कार्य शुरू किया गया है। यहां बता दें कि एसडीओ उमेश कुमार भारती ने योगदान लेने बाद 10 सितंबर को पहली बार क्षेत्र भ्रमण के दौरान सुपौल बाजार का पैदल घूम कर व्यपारियों के समस्या से रू व रू हुए थे। उसके बाद उन्होंने दुसरी बार बाजार का निरीक्षण कर संबंधित विभाग के अभियंताओं को बुलवा कर लंबित निर्माण कार्य को जल्द संपन्न कराने को कहा।