मां श्यामा महोत्सव 2026: दरभंगा में दो दिवसीय भव्य आयोजन

दस्तक 7मीडिया /दरभंगा 

मां श्यामा मंदिर में 7 और 8 मार्च 2026 को दो दिवसीय मां श्यामा महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी कौशल कुमार, जिला पदाधिकारी दरभंगा ने दी।

उन्होंने बताया कि मिथिला की सांस्कृतिक धरोहर से जुड़े इस महोत्सव में साहित्य, संस्कृति और भक्ति का अद्वितीय संगम देखने को मिलेगा। इसमें कवि, विद्वान और कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे।

7 मार्च 2026 : कवि गोष्ठी और सांस्कृतिक कार्यक्रम

कवि गोष्ठी
समय: अपराह्न 02:30 बजे से 04:30 बजे तक

मंदिर परिसर में हिंदी और मैथिली भाषा के कवियों का कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।
संचालन: कमलाकांत झा
उद्घोषक: अमलेंदु शेखर पाठक एवं रामसेवक ठाकुर

प्रमुख कवि:
डॉ. भीमनाथ झा, डॉ. अशोक कुमार मेहता, रामकुमार झा, आनंद मोहन, प्रो. उमेश उत्पल, दीप नारायण विद्यार्थी, सच्चिदानंद पाठक, प्रो. डॉ. अजीत कुमार वर्मा, डॉ. अमरकांत कुंवर, डॉ. रानी झा, निरंजन मिश्र, डॉ. चंद्रमणि झा आदि।

सांस्कृतिक कार्यक्रम
समय: सायं 05:00 बजे से

उद्घोषणा: सुधीर पांडे

प्रमुख प्रस्तुतियां

 राजनंदनी – भक्ति नृत्य (महिषासुर मर्दिनी स्तोत्र)
आशुतोष कुमार सिंह – महा आरती
ममता कुमारी – मैथिली सुगम संगीत
जय प्रकाश नारायण पाठक – शास्त्रीय/लोक नृत्य
विभा झा – लोक/भजन गायन
शारदा कुमारी – नृत्य
सिद्धि शक्ति – लोकगीत
रानी झा – गायन
ऋषिकेश कुमार मिश्रा – शास्त्रीय/लोकगीत
सौम्या मिश्रा – लोक/पार्श्व गायन
किशोरी कुमारी – मैथिली लोकगीत
साहित्य मल्लिक एवं संगीत मल्लिक – शास्त्रीय गायन
गोविंद यादव – लोक गाथा गायन

8 मार्च 2026 : विद्वत गोष्ठी और सांस्कृतिक संध्या

विद्वत गोष्ठी

 समय: अपराह्न 02:00 बजे से 04:00 बजे तक

इस सत्र में विभिन्न भाषाओं के विद्वान अपने विचार रखेंगे।

प्रमुख विद्वान

मित्रनाथ झा, डॉ. अमलेंदु शेखर पाठक, डॉ. देवनारायण झा, डॉ. शशीनाथ झा, डॉ. राजेश्वर पासवान, डॉ. सुरेश्वर झा, डॉ. दयनाथ झा, प्रो. वीरेंद्र नारायण सिंह, डॉ. श्रीपति त्रिपाठी, डॉ. दिलीप कुमार झा, डॉ. बौआनंद झा, डॉ. चौठी सदा, डॉ. संजीत झा ‘सरस’, प्रमोद गुप्ता, डॉ. पुरेंद्र वारिक, डॉ. संतोष कुमार पासवान।

सांस्कृतिक संध्या

 समय: सायं 05:30 बजे से

प्रमुख प्रस्तुतियां:
श्रेया भारद्वाज – कथक नृत्य
अंकित राज – महा आरती
भाव्या सिन्हा – शास्त्रीय/लोक नृत्य
सुषमा कुमारी – लोक/भजन गायन
मोहित कुमार – लोक नृत्य
अनुष्का कुमारी, अजय कुमार पाठक – लोक गायन
शिवम कुमार मिश्रा – लोक गायन
हंसराज – गायन
संजू मिश्रा – गायन
कुमारी तेजस्वी एवं कुमार तेजस – तबला संगत के साथ गायन
शारदा कुमारी – नृत्य
आशुतोष कुमार चौधरी – गायन
शिवनारायण सिंह – लोक गायन
अनुपमा मिश्रा – सुगम संगीत/मैथिली लोकगीत
पूनम कुमारी – मैथिली लोकगीत

विशेष धार्मिक आयोजन

दोनों दिनों सुबह 10:00 बजे से सामूहिक दुर्गा सप्तशती पाठ मंदिर परिसर में आयोजित किया जाएगा।

जिला प्रशासन ने सभी श्रद्धालुओं, साहित्य प्रेमियों और सांस्कृतिक अनुरागियों से इस भव्य महोत्सव में शामिल होकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने की अपील की है।