बिरौल में क्रिकेट का महाकुंभ, स्किप्स सनफ्लावर ने लहराया जीत का परचम, गौशाला क्लब को दी मात
बिरौल में क्रिकेट का महाकुंभ, स्किप्स सनफ्लावर ने लहराया जीत का परचम, गौशाला क्लब को दी मात
बिरौल में क्रिकेट का महाकुंभ, स्किप्स सनफ्लावर ने लहराया जीत का परचम, गौशाला क्लब को दी मात
दस्तक7मिडिया, उत्तम सेनगुप्ता, दरभंगा।
दूधिया रोशनी से नहाए मैदान, गूंजते पटाखे और हवा में उड़ते अबीर-गुलाल के बीच गुरुकुल प्रीमियर लीग सीजन-9 का भव्य समापन हुआ। फाइनल के हाई-वोल्टेज मुकाबले में स्किप्स सनफ्लावर ने अपने आक्रामक खेल के दम पर गौशाला क्रिकेट क्लब को हराकर खिताबी ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गौशाला क्रिकेट क्लब की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही। स्किप्स सनफ्लावर के गेंदबाजों की सटीक लाइन-लेंथ के सामने टीम ताश के पत्तों की तरह ढह गई और 10.3 ओवरों में मात्र 42 रनों पर सिमट गई।
लक्ष्य छोटा था, लेकिन फाइनल का दबाव बड़ा। हालांकि, स्किप्स सनफ्लावर के स्टार बल्लेबाज अभिषेक ने मैदान पर उतरते ही दबाव को धुएं में उड़ा दिया। उन्होंने पहले ही ओवर की 6 गेंदों पर 5 चौके जड़कर मैच का रुख तय कर दिया। अभिषेक की तूफानी पारी की बदौलत टीम ने महज 5वें ओवर में ही जीत हासिल कर ली। विजेता टीम को चमचमाती ट्रॉफी दी गई, वहीं उपविजेता टीम को रनर-अप ट्रॉफी से नवाजा गया। इस मुकाबले में मैन ऑफ द सीरीज दुर्गेश,बेस्ट बैट्समैन अभिषेक,बेस्ट बॉलर पन्ना,बेस्ट फील्डर रवि को उपहार दिया गया
मैच शुरू होने से पहले का दृश्य बेहद भावुक और गौरवशाली था। तिरंगा हाथ में लेकर खिलाड़ियों और अतिथियों ने मार्च पास्ट किया, जिसके बाद राष्ट्रगान की गूंज से पूरा मैदान गुंजायमान हो उठा। खिलाड़ियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर खेल भावना और आपसी समरसता की अनूठी मिसाल पेश की।
मौके पर एसडीएम शशांक राज,एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी, प्रथम हॉस्पिटल के निदेशक डॉ राजेश झा, भाजपा नेता संजय सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे। टूर्नामेंट की सफलता में स्किप्स के एमडी नवलेश चौधरी और गुरुकुल क्लासेस के फाउंडर नटवर चौधरी की अहम भूमिका रही। मैच का आकर्षण बिहार के ‘वायरल अंपायर’ राहुल भानु और शाहिद अफरीदी रहे, जबकि केशव चौधरी, साहिल मंडल और भंडारी की कमेंट्री ने दर्शकों को अंत तक बांधे रखा।