ट्यूलिप येलो में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई पहली होली, रेन डांस और स्विमिंग पूल बना आकर्षण

दस्तक7मिडिया,आर के जायसवाल, गुरुग्राम।

गुरुग्राम, ट्यूलिप येलो सोसाइटी में पहली बार होली का पर्व बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सोसाइटी के निवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पूरे उत्साह के साथ रंगों के इस पर्व का आनंद उठाया। होली उत्सव को खास बनाने के लिए रेन डांस और स्विमिंग पूल की विशेष व्यवस्था की गई थी, जहां बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी ने जमकर होली खेली। रंगों और पानी के साथ लोगों ने रेन डांस का भरपूर आनंद लिया। इस दौरान साउंड सिस्टम की मधुर और जोशीली धुनों पर लोग थिरकते नजर आए और माहौल पूरी तरह उत्सवमय हो गया। चारों ओर रंग, उमंग और खुशियों का माहौल देखने को मिला। सोसाइटी के निवासियों ने कहा कि इस तरह के आयोजन आपसी भाईचारे और मेलजोल को मजबूत करते हैं। सभी ने एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और उत्सव को यादगार बनाया।