दस्तक 7 मीडिया की ओर से दरभंगा सहित पूरे प्रदेशवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएँ
दस्तक 7 मीडिया की ओर से दरभंगा सहित पूरे प्रदेशवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएँ
दस्तक 7 मीडिया की ओर से दरभंगा सहित पूरे प्रदेशवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएँ
दस्तक 7मीडिया /
रंगों का पावन पर्व होली आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का संदेश देता है। इस अवसर पर दस्तक 7 मीडिया की ओर से दरभंगा सहित समस्त मिथिलावासियों एवं प्रदेशवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएँ।
दस्तक 7 मीडिया परिवार ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि दिलों को जोड़ने का पर्व है। यह दिन हमें पुराने गिले-शिकवे भुलाकर प्रेम, अपनापन और सद्भाव के रंग में रंगने की प्रेरणा देता है। समाज के हर वर्ग युवा, बुजुर्ग, महिलाएँ और बच्चे सभी इस पर्व को हर्षोल्लास और सौहार्द के साथ मनाएँ, यही हमारी कामना है।
होली का त्योहार शांति, संयम और आपसी सम्मान के साथ मनाएँ। प्राकृतिक रंगों का प्रयोग करें, पर्यावरण का ध्यान रखें तथा किसी की भावनाओं को आहत किए बिना खुशियाँ बाँटें।
हमारी खबरों में समाज के प्रति सकारात्मक भावना और जनहित सर्वोपरि है। हम सदैव ऐसी पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं जो समाज में प्रेम, सद्भाव और जागरूकता का संदेश दे।
दस्तक 7 मीडिया परिवार ने सभी के सुख, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हे , यह होली हर घर में खुशियों के रंग बिखेरे और जीवन में नई ऊर्जा एवं उमंग लेकर आए।
होली की हार्दिक शुभकामनाएँ!
दस्तक 7मीडिया से आप फेसबुक पर भी जुड़ सकते हे।dastak7midia
बेनीबाद : शिवदाहा में मां भगवती मंदिर परिसर में भजन कीर्तन के साथ मनाया गया होली उत्सव
न्यू लायंस क्लब अहियारी द्वारा प्रतिभा सम्मान सह होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन दरभंगा। न्यू लायंस क्लब अहियारी की ओर से अहल्या स्थान दुर्गा मंदिर प्रांगण में प्रतिभा सम्मान सह होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गांव एवं आसपास के क्षेत्रों के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान वर्ष 2025 सत्र में माध्यमिक, उच्च माध्यमिक एवं स्नातक स्तर पर प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए कुल 14 छात्र-छात्राओं को मंच पर प्रशस्ति-पत्र एवं सम्मान देकर प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में दरभंगा-2 के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शुभेंद्र कुमार सुमन उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया तथा आयोजन समिति की सराहना की। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की भी अद्भुत झलक देखने को मिली। कलाकारों ने होली गीत प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। सौरव सिंह, आशुतोष सिंह, रघुवीर ठाकुर सहित अन्य कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुति से माहौल को उत्सवमय बना दिया। आयोजन समिति में चंदन ठाकुर, रौशन ठाकुर, अमित ठाकुर, रघुनंदन ठाकुर, मुन्ना ठाकुर, आयुष ठाकुर, गोपी रमन, प्रिंस प्रणव सहित कई युवाओं की सक्रिय भागीदारी रही। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया।