मैट्रिक परीक्षा के बाद तनाव में थी छात्रा, इलाज के दौरान डीएमसीएच में मौत
मैट्रिक परीक्षा के बाद तनाव में थी छात्रा, इलाज के दौरान डीएमसीएच में मौत
मैट्रिक परीक्षा के बाद तनाव में थी छात्रा, इलाज के दौरान डीएमसीएच में मौत
दस्तक 7मीडिया ,डीएमसीएच/ दरभंगा
नगर पंचायत बिरौल अंतर्गत अफजला खोंन टोल वार्ड संख्या 5 निवासी 16 वर्षीय आंचल कुमारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों के अनुसार वह 10वीं की परीक्षा देने गई थी, जहां परीक्षा हॉल में उसकी कॉपी छीन लिए जाने की बात उसने घर आकर बताई थी। इस घटना के बाद से वह काफी तनाव में रहने लगी थी।
मृतका के पिता घूर्णन पासवान ने बताया कि परीक्षा देकर घर आने के बाद आंचल रोने लगी और कहा कि एग्जाम हॉल में उसकी कॉपी छीन ली गई। परिजनों ने उसे समझाया कि कोई बात नहीं, अगली बार परीक्षा दे देना। लेकिन उस दिन से उसने खाना-पीना कम कर दिया और चुपचाप रहने लगी।
स्थिति बिगड़ने पर परिजन उसे पहले बिरौल में स्थानीय डॉक्टर के पास ले गए, जहां से उसे दरभंगा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (डीएमसीएच) रेफर कर दिया गया। 27 तारीख को डीएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा था। परिजनों के मुताबिक, कल देर रात करीब 11 बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
परिजनों ने बताया कि आंचल छह भाई-बहनों में चौथे नंबर पर थी। परिवार ने किसी प्रेम प्रसंग या अन्य विवाद की बात से इनकार किया है। उनका कहना है कि आंचल मोबाइल फोन भी इस्तेमाल नहीं करती थी और मानसिक रूप से पूरी तरह स्वस्थ थी। उसका परीक्षा केंद्र बिरौल के एक कॉलेज में ही था, जहां वह मैट्रिक की परीक्षा दे रही थी।फिलहाल घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
मुजफ्फरपुर को मिला नया सिविल सर्जन, डॉ. सुधीर कुमार ने संभाली स्वास्थ्य विभाग की कमान
लहेरियासराय थाना में शांति समिति की बैठक, होली पर सख्ती के संकेत, शराब, सूखा नशा और बुलेट साइलेंसर पर कार्रवाई की चेतावनी; चप्पे चप्पे पर वर्दी और सादे लिबास में रहेगी पुलिस।