बार एसोसिएशन में होली की रंगत, जज-वकीलों ने साथ खेला गुलाल,जिला जज ने कहा कि होली रंग और अबीरों का त्योहार नहीं ,यह पर्व सामाजिक सौहार्द और उमंगों का हे त्योहार।
बार एसोसिएशन में होली की रंगत, जज-वकीलों ने साथ खेला गुलाल,जिला जज ने कहा कि होली रंग और अबीरों का त्योहार नहीं ,यह पर्व सामाजिक सौहार्द और उमंगों का हे त्योहार।
बार एसोसिएशन में होली की रंगत, जज-वकीलों ने साथ खेला गुलाल,जिला जज ने कहा कि होली रंग और अबीरों का त्योहार नहीं ,यह पर्व सामाजिक सौहार्द और उमंगों का हे त्योहार।
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा/विधि संवाददाता
जिला बार एसोसिएशन भवन में सोमवार को होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। होली मिलन समारोह में दरभंगा का प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शिव गोपाल मिश्रा के साथ आये सभी न्यायिक पदाधिकारियों को अधिवक्ताओं ने रंग विरंगे गूलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। समारोह का शुभारंभ करते हूए जिला जज श्री मिश्रा ने कहा कि होली सिर्फ रंगों और उमंगों का त्योहार नहीं ,अपितु यह सामाजिक सौहार्द और उमंगों का त्योहार है। महासचिव कृष्णकुमार मिश्र जोगीरा गाकर सभी होली के रस में डूबो डाला।जोगीरे की थाप पर थिरक उठे।अध्यक्ष चन्द्रधर मल्लिक ने पारंपरिक फाग के गीतों में सबको सराबोर कर डाला। फाग के तराने,गुलालों की बौछार के बीच लजीज पकवानों की सुगंध ने अतिथियों को मदहोश कर डाला। महासचिव श्री मिश्रा के जोगीरा सा-रा-रा के ठहाके में जज और वकील में भेद मिट गया।समारोह में न्यायाधीश संतोष कुमार पाण्डेय, प्रोतिमा परिहार,आदिदेव,शैलेन्द्र कुमार, सीजेएम जूनैद आलम,एसीजेएम कुमार रितेश, आशुतोष रवि,राजीव रंजन,एसडीजेएम तान्वी तेजस्विता, प्राधिकार का सचिव आरती कुमारी, मोहिनी कुमारी, पी पी अमरेंद्र नारायण झा, अधिवक्ता जीतेंद्र नारायण झा,अरुण कुमार चौधरी, अनिल कुमार प्रसाद,पीपी अमरेंद्र नारायण झा,,हेमंत कुमार समेत सैकड़ों वकीलों फाग के तराने पर थिड़क उठे।
होली मिलन समारोह में जिला जज शिव गोपाल मिश्रा समेत न्यायिक पदाधिकारी और अधिवक्ता मौजूद थें।
वहीं दूसरी तरफ दरभंगा भाजपा विधि प्रकोष्ठ के अधिवक्ता सदस्यों ने बार एसोसिएशन परिसर में होली मिलन समारोह आयोजित कर एक दूसरे को गुलाल लगाए एवं होली की शुभकामनाएं दी. अधिवक्ताओं ने आपस में प्रेम एवं भाईचारा बनाकर होली के पावन त्योहार मनाने की अपील की.
अधिवक्ताओं ने मौके पर होली गीत गाए. अधिवक्तागण एक दूसरे को रंग बिरंगे गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएँ दी.
अवसर पर भाजपा विधि प्रकोष्ठ के संयोजक अधिवक्ता विष्णु कांत चौधरी, ‘सुमन जी’, वीरेंद्र कुमार, गौरीशंकर चौधरी, सरोज कुमार, आशुतोष कुमार, संजीव कुमार, युगल किशोर मिश्र, संजीव कुमार चौधरी, ऋषिकेश कुमार ठाकुर, मदन कुमार झा, मुरारी झा सहित सहित अन्य अधिवक्तागण उपस्थित थे.
हनुमाननगर प्रखंड में धूमधाम से मना होली मिलन समारोह। नशा छोड़ प्रेम से मनाएं होली: प्रमुख संतोष कुमार यादव, बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है होली: प्रमुख
होली मिलन में घुला रंग-ए-मोहब्बत, बेनीपुर बार एसोसिएशन परिसर में अधिवक्ताओं ने दिया सौहार्द का संदेश