होली के रंगों में सराबोर रहा सिंड्रेला इंग्लिश स्कूल का वार्षिक समारोह

दस्तक 7मीडिया /दरभंगा 

जिले में अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए प्रसिद्ध एवं अवॉर्ड विनिंग संस्थान सिंड्रेला इंग्लिश स्कूल लहेरियासराय के जूनियर ब्रांच द्वारा 2 मार्च को दरभंगा ऑडिटोरियम में वार्षिक समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए पहचान बना चुका यह विद्यालय सांस्कृतिक गतिविधियों में भी अग्रणी भूमिका निभा रहा है।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री विकास कुमार एसडीएम, मुख्य अतिथि समाजसेवी अमरनाथ सिंह ,विद्यालय की मुख्य संरक्षक व चीफ ट्रस्टी श्रीमती मधुलिका श्रीवास्तव द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। विशिष्ट अतिथि श्री विकास कुमार (SDM)की उपस्थिति ने समारोह की गरिमा को और बढ़ाया।

प्ले ग्रुप से कक्षा 3 तक के विद्यार्थियों ने होली के लोकप्रिय गीतों पर रंगारंग नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। रंग-बिरंगे परिधानों और आत्मविश्वास से भरी प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूरा सभागार तालियों की गूंज से गूंजायमान रहा।
कार्यक्रम का संचालन फरहीन फातमा, रितिका, रक्षिता एवं स्मृति ने प्रभावशाली ढंग से किया। बड़ी संख्या में उपस्थित अभिभावकों ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए विद्यालय के शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक प्रयासों की प्रशंसा की।
मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि “सिंड्रेला इंग्लिश स्कूल जिले में शिक्षा की उत्कृष्टता का उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है। ऐसे आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।”
चीफ ट्रस्टी श्रीमती मधुलिका श्रीवास्तव ने बच्चों की प्रस्तुति की भूरि भूरि प्रशंसा की।
विद्यालय के निदेशक श्री पंकज कुमार श्रीवास्तव, प्राचार्य श्री पवन कुमार राय एवं अकादमिक इंचार्ज श्रीमती तरुणा दास ने कार्यक्रम की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी शिक्षकों एवं अभिभावकों का आभार प्रकट किया।
धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।