मद्यनिषेध कार्यालय दरभंगा द्वारा 23.09 लाख रुपये की जप्त शराब का विनष्टीकरण

दस्तक 7मीडिया /दरभंगा 

मद्य निषेध अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए मद्य निषेध कार्यालय, दरभंगा द्वारा करीब ₹23.09 लाख मूल्य की जप्त अवैध शराब का विनष्टीकरण किया गया।

सहायक आयुक्त (मद्य निषेध), दरभंगा श्री प्रदीप कुमार ने जानकारी दी कि 28 फरवरी 2026 को अनुमंडल पदाधिकारी (सदर), दरभंगा श्री विकास कुमार की उपस्थिति में यह कार्रवाई संपन्न की गई। यह विनष्टीकरण समाहर्ता न्यायालय से राजसात एवं विनष्टीकरण संबंधी आदेश प्राप्त होने के बाद किया गया।

कार्रवाई के दौरान कुल 4032.000 लीटर अवैध शराब नष्ट की गई, जिसमें
1222.000 लीटर विदेशी शराब
2810.000 लीटर देशी/चुलाई शराब शामिल है।

विनष्ट की गई शराब का अनुमानित मूल्य ₹23.09 लाख बताया गया है।

सहायक आयुक्त ने कहा कि बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2016 (यथासंशोधित) के तहत बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है। शराब का क्रय-विक्रय, परिवहन एवं भंडारण दंडनीय अपराध है। उन्होंने आमजन से अपील की कि अवैध शराब के संबंध में किसी भी प्रकार की सूचना मिलने पर प्रशासन को सूचित करें, ताकि प्रभावी कार्रवाई की जा सके।