दरभंगा के बिरौल थाने से पुलिस हिरासत में फरार युवक के चौकीदार के मामले में तीन चौकीदारों पर कार्रवाई की अनुशंसा /दस्तक 7मीडिया की खबर रंग लाई।

दस्तक 7मीडिया /बिरौल
दरभंगा के बिरौल थाना क्षेत्र में पुलिस अभिरक्षा से एक युवक के फरार होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
दरभंगा पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 26 फरवरी की रात ग्राम डूमरी निवासी मणिकांत पासवान को सत्यापन एवं अग्रेतर कार्रवाई के लिए थाना लाया गया था। उसे थाना सिरिस्ता में निगरानी के लिए तीन चौकीदारों की प्रतिनियुक्ति की गई थी।
बताया गया कि 27 फरवरी की रात करीब 2:45 बजे युवक ने तबीयत खराब होने की शिकायत की। इसके बाद थानाध्यक्ष के निर्देश पर उसे चौकीदारों की निगरानी में अनुमंडलीय अस्पताल, बिरौल इलाज के लिए भेजा गया। इलाज के दौरान सुबह लगभग 4:45 बजे वह अस्पताल से फरार हो गया। इसकी सूचना चौकीदार अरुण मंडल ने दूरभाष पर थानाध्यक्ष को दी।
प्रारंभिक जांच में ड्यूटी पर तैनात चौकीदार 5/6 अरुण मंडल, 3/6 राजाबाबू पासवान एवं 2/4 रामनारायण पासवान की लापरवाही सामने आई है। थानाध्यक्ष, बिरौल ने तीनों के विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई की अनुशंसा की है।
मामले में आगे की कार्रवाई के लिए जिला पदाधिकारी, दरभंगा को प्रतिवेदन भेजा गया है। फरार युवक की तलाश में पुलिस टीम छापेमारी कर रही है।