तिलकेश्वर थाना बना बिरौल अनुमंडल का सबसे स्वच्छ थाना, थानाध्यक्ष सम्मानित
तिलकेश्वर थाना बना बिरौल अनुमंडल का सबसे स्वच्छ थाना, थानाध्यक्ष सम्मानित
तिलकेश्वर थाना बना बिरौल अनुमंडल का सबसे स्वच्छ थाना, थानाध्यक्ष सम्मानित
दस्तक 7 मीडिया, प्रशांत कुमार, कुशेश्वरस्थान।
पुलिस सप्ताह के अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा के द्वारा बिरौल अनुमंडल अंतर्गत सभी थानों में आयोजित स्वच्छता अभियान की समीक्षा की गई। विशेष स्वच्छता अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर तिलकेश्वर थाना को बिरौल अनुमंडल का सबसे स्वच्छ थाना घोषित किया गया।
इस उपलब्धि पर वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय ने तिलकेश्वर थाना के थानाध्यक्ष केसरी नंदन कुमार राम को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ और व्यवस्थित थाना न केवल पुलिस बल के मनोबल को बढ़ाता है, बल्कि आम जनता के बीच सकारात्मक संदेश भी देता है। स्वच्छता, सुव्यवस्था एवं उत्कृष्ट रख-रखाव के लिए तिलकेश्वर थाना की पूरी टीम सराहना की पात्र है।
स्वच्छता अभियान के दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों का सुव्यवस्थित संधारण, पौधारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण जैसे पहलुओं पर विशेष ध्यान दिया गया। थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों ने सक्रिय भागीदारी निभाई, जिसके परिणामस्वरूप यह उपलब्धि हासिल हुई।
इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने तिलकेश्वर थाना टीम को बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट कार्य करते रहने की अपेक्षा व्यक्त की।