दरभंगा मेडिकल कॉलेज के परीक्षा भवन से उचक्कों ने फिर काटे एसी के कॉइल, सुरक्षा पर उठे सवाल
दरभंगा मेडिकल कॉलेज के परीक्षा भवन से उचक्कों ने फिर काटे एसी के कॉइल, सुरक्षा पर उठे सवाल
दरभंगा मेडिकल कॉलेज के परीक्षा भवन से उचक्कों ने फिर काटे एसी के कॉइल, सुरक्षा पर उठे सवाल
दस्तक 7मीडिया /अफजल खां
मेडिकल कॉलेज और अस्पताल परिसर में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। गुरुवार देर रात प्रशासनिक भवन स्थित परीक्षा भवन से चार एयर कंडीशनर के तांबे के कॉइल काट लिए गए। इससे पहले भी आठ एसी के कॉइल चोरी हो चुके हैं, जिसको लेकर एफआईआर दर्ज कराई गई थी।
हालांकि शिकायत के बावजूद अब तक एक भी आरोपी पुलिस गिरफ्त में नहीं आ सका है। पोस्टमार्टम कॉम्प्लेक्स और गायनी विभाग परिसर से भी पूर्व में एसी तार और ऑक्सीजन पाइप की चोरी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।
लगातार हो रही इन घटनाओं से कॉलेज और अस्पताल प्रशासन सकते में है। सुरक्षा एजेंसी को हर महीने भुगतान के बावजूद सरकारी संपत्ति की चोरी रुक नहीं पा रही है।
सवाल यह है कि आखिर सुरक्षा व्यवस्था कब तक यूं ही नाकाम साबित होती रहेगी?