दरभंगा पुलिस की रैतिक परेड संपन्न, एसएसपी ने परेड ग्राउंड का किया निरीक्षण
दरभंगा पुलिस की रैतिक परेड संपन्न, एसएसपी ने परेड ग्राउंड का किया निरीक्षण
दरभंगा पुलिस की रैतिक परेड संपन्न, एसएसपी ने परेड ग्राउंड का किया निरीक्षण
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
पुलिस केंद्र, लहेरियासराय में वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेडडी जला रेडडी के नेतृत्व में रैतिक परेड का आयोजन किया गया। परेड में नगर पुलिस अधीक्षक, दरभंगा, सहायक पुलिस अधीक्षक, दरभंगा, पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित) सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।
निरीक्षण के क्रम में वरीय पुलिस अधीक्षक ने परेड ग्राउंड का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रैतिक परेड का मुख्य उद्देश्य पुलिस कर्मियों की शारीरिक और मानसिक फिटनेस, अनुशासन तथा एकरूपता को बनाए रखना है।
परेड के दौरान जवानों को दौड़ एवं ड्रिल कराई गई, जिससे उनकी शारीरिक क्षमता सुदृढ़ हो सके। साथ ही टर्नआउट चेक के माध्यम से वर्दी की स्वच्छता, सज्जा एवं अनुशासन की जांच की गई। टोलीवार ड्रिल के जरिए कदमताल और समन्वय का अभ्यास कराया गया, ताकि कार्य के दौरान बेहतर तालमेल स्थापित हो सके।
इसी क्रम में पुलिस केंद्र में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षु सिपाहियों को मानसिक, शारीरिक एवं आत्मविकास के लिए योग का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।
इसके अतिरिक्त पुलिस लाइन की विभिन्न शाखाओं, बैरकों की साफ-सफाई एवं वाहनों का भी निरीक्षण किया गया। संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने पर बल दिया गया।