दरभंगा पुलिस की  कार्रवाई: ऑपरेशन मुस्कान में मोबाइल बरामद, विभिन्न थाना क्षेत्रों से वारंटी व अभियुक्त गिरफ्तार

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /

जिले में अपराध नियंत्रण, वारंट निष्पादन एवं विशेष अभियानों के तहत दरभंगा पुलिस ने गुरुवार को विभिन्न थाना क्षेत्रों में व्यापक कार्रवाई करते हुए कई वारंटियों एवं अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। वहीं, ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुम हुए मोबाइल को बरामद कर वास्तविक धारक को सुपुर्द किया गया।

ऑपरेशन मुस्कान के तहत मोबाइल बरामद

दरभंगा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन मुस्कान” अभियान के तहत कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र में गुम हुए एक मोबाइल फोन को तकनीकी अनुसंधान के आधार पर बरामद किया गया। सत्यापन की प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद मोबाइल उसके वास्तविक धारक को सौंप दिया गया। मोबाइल मिलने पर धारक ने पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया।

बहेड़ा थाना द्वारा इश्तिहार तामिला

बहेड़ा थाना पुलिस ने माननीय न्यायालय से निर्गत इश्तिहार वारंटी का विधिवत तामिला कराया। पुलिस ने बताया कि न्यायालय के आदेशों के अनुपालन हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

हायाघाट थाना की कार्रवाई

हायाघाट थाना पुलिस ने विशेष अभियान के दौरान शराब सेवन के आरोप में तीन अभियुक्तों
1. संतोष कुमार मंडल (धोबोपुर बंसारा)
2. अर्जुन मांझी (सिंधियाही)
3. रामकिशोर दास (धोबोपुर बंसारा)
को गिरफ्तार किया। तीनों को विधिसम्मत कार्रवाई के बाद न्यायिक प्रक्रिया के लिए अग्रसारित किया गया।

कमतौल थाना में प्राथमिकी अभियुक्त गिरफ्तार

कमतौल थाना कांड संख्या-08/26 के प्राथमिकी अभियुक्त मोहम्मद शाहनवाज (रमौल) को पुलिस ने छापेमारी कर गिरफ्तार किया।

घनश्यामपुर थाना द्वारा NBW वारंटी निष्पादन

माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत NBW वारंटी के आलोक में घनश्यामपुर थाना पुलिस ने
1. राघव झा (रसियारी)
2. मोहम्मद तोहिद (गानूआन)
3. महानंद यादव (वसूली)
को गिरफ्तार किया।

सकतपुर थाना की कार्रवाई

NBW वारंटी के तहत महेंद्र गोसाई (सकतपुर) को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया हेतु भेजा गया।

अलीनगर थाना में कुर्की वारंटी गिरफ्तारी

अलीनगर थाना क्षेत्र से कुर्की वारंटी राजेंद्र सदा (लीलपुर) को विधिवत गिरफ्तार किया गया।

कुशेश्वरस्थान थाना द्वारा NBW वारंटी निष्पादन

राम ललित राय (भिंडुआ) को NBW वारंटी के तहत गिरफ्तार किया गया।

बहादुरपुर थाना की कार्रवाई

बहादुरपुर थाना कांड संख्या 517/25 दिनांक 02.12.25, धारा 109 BNS के प्राथमिकी अभियुक्त राहुल कुमार (वजीरपुर मिलकिचक) को गिरफ्तार किया गया।

APM थाना द्वारा वारंटी गिरफ्तार

APM थाना अंतर्गत इश्तिहार वारंटी सिरमोहन मांझी उर्फ मोहन मांझी (मनोरथा) को गिरफ्तार किया गया।