विधानसभा में कांवरिया पथ निर्माण की मांग उठी,विधायक विनय चौधरी ने कहा कि पुरानी सड़क पर वाहनों के आवाजाही से कांवरियों को होती हे परेशानी।

दस्तक 7मीडिया /गुड्डू राज
विनय कुमार चौधरी ने बिहार विधानसभा के बजट सत्र के दौरान ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के माध्यम से राज्य के विभिन्न कांवरिया पथों को बेहतर बनाने एवं नए कांवड़ पथ के निर्माण की मांग सरकार के समक्ष रखी।
विधायक श्री चौधरी ने कहा कि बेगूसराय जिले के सिमरिया धाम से मधुबनी जिले के पंडौल स्थित उगना महादेव मंदिर में श्रद्धालु गंगाजल अर्पित करने जाते हैं। कांवरिया सिमरिया से रोसड़ा, बहेड़ा और बहेरी होते हुए भवानीपुर पहुंचते हैं।
इसी प्रकार कहलगांव एवं बटेश्वर स्थान से घोंघा होते हुए बासुकीनाथ मंदिर तक, पुनपुन नदी घाट से बैजू धाम (प्रखंड गुरुआ, गया) तक वाया किंजल-टेकारी-गुरुआ मार्ग तथा सोनपुर से मुजफ्फरपुर स्थित गरीबनाथ मंदिर तक नए कांवर पथ के निर्माण की आवश्यकता बताई।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में इन मार्गों पर भारी वाहनों का आवागमन रहता है और सड़कें अत्यंत व्यस्त हैं, जिससे हजारों की संख्या में जाने वाले कांवरियों को काफी परेशानी होती है तथा दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है।
विधायक ने पथ निर्माण विभाग से मांग करते हुए कहा कि सुल्तानगंज-देवघर कांवड़िया पथ की तर्ज पर इन प्रस्तावित मार्गों के लिए भी अलग एवं सुरक्षित कांवड़ पथ का निर्माण कराया जाए।
इस पर विभागीय मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल ने सदन को आश्वस्त करते हुए कहा कि सरकार इस विषय को गंभीरता से लेते हुए निर्माण की दिशा में अग्रेतर कार्रवाई करेगी।