भूकंप आपदा से निपटने की तैयारी: 26 फरवरी को दरभंगा में मॉक ड्रिल,जिला समाहरणालय में कमांड एंड कंट्रोल सेंटर स्थापित।
भूकंप आपदा से निपटने की तैयारी: 26 फरवरी को दरभंगा में मॉक ड्रिल,जिला समाहरणालय में कमांड एंड कंट्रोल सेंटर स्थापित।
भूकंप आपदा से निपटने की तैयारी: 26 फरवरी को दरभंगा में मॉक ड्रिल,जिला समाहरणालय में कमांड एंड कंट्रोल सेंटर स्थापित।
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, नई दिल्ली के तत्वाधान में दरभंगा जिला प्रशासन द्वारा 26 फरवरी 2026 को जिले में व्यापक भूकंप आपदा मॉक अभ्यास आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में समाहरणालय दरभंगा के सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई है।
मॉक अभ्यास की पूर्व तैयारी के तहत 25 फरवरी 2026 को समाहरणालय परिसर स्थित अंबेडकर सभागार में टेबल टॉप एक्सरसाइज का आयोजन होगा। इसमें सभी संबंधित विभाग भूकंप की स्थिति में उपलब्ध संसाधनों एवं अपनी कार्ययोजना की विस्तृत समीक्षा करेंगे।
पांच स्थलों पर होगा भौतिक अभ्यास
26 फरवरी को आयोजित भौतिक अभ्यास के लिए शहर के पांच प्रमुख स्थलों का चयन किया गया है—
1. उर्दू राजभाषा कोषांग, समाहरणालय परिसर
2. सत्यनाम पेट्रोल पंप, सैदनगर
3. अधीक्षक का पूर्व कार्यालय, दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल
4. राजकीय मध्य विद्यालय, पूअर होम
5. Reliance Trends स्टोर, राज कुमारगंज
मॉक अभ्यास के दौरान इन सभी स्थलों पर सुबह करीब 8 बजे भूकंप के आभास की चेतावनी प्रसारित की जाएगी। इसके बाद सामुदायिक स्वयंसेवकों के साथ-साथ SDRF, NDRF, अग्निशमन विभाग, गृहरक्षावाहिनी एवं स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य का प्रदर्शन करेंगी।
मेकशिफ्ट अस्पताल और राहत शिविर की व्यवस्था
घायलों के उपचार के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल परिसर में 20 मरीजों की क्षमता वाला मेकशिफ्ट अस्पताल चिन्हित किया गया है।
वहीं, बल्क स्टोरेज क्षेत्र के आसपास रहने वाले संभावित प्रभावित परिवारों के अस्थायी विस्थापन हेतु आदर्श मध्य विद्यालय, लहेरियासराय को राहत शिविर के रूप में चयनित किया गया है, जहां मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
कमांड एंड कंट्रोल सेंटर की स्थापना
पूरे अभ्यास की निगरानी के लिए जिला समाहरणालय परिसर में कमांड एंड कंट्रोल सेंटर स्थापित किया गया है। मॉक ड्रिल के सफल क्रियान्वयन हेतु राज्य स्तर के 8 पर्यवेक्षकों तथा आयुक्त स्तर से एक पर्यवेक्षक की प्रतिनियुक्ति की गई है।
जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि मॉक अभ्यास के दौरान घबराएं नहीं, बल्कि प्रशासन का सहयोग करें और आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूकता बढ़ाने में भागीदार बनें।
दरभंगा में तीन हत्या आरोपियों की जमानत खारिज, एक की अग्रिम जमानत भी नामंजूर
दरभंगा के महिला थाना नाबालिग दुष्कर्म कांड 182/25 में मौनी बाबा को जमानत, कोर्ट की सख्त शर्तें, मौनी बाबा दरभंगा से नहीं जाएंगे बाहर,न्यायालय से लेनी पड़ेगी अनुमति।