महिला थाने के निरीक्षण मे एसएसपी ने दिये कई निर्देश।
महिला थाने के निरीक्षण मे एसएसपी ने दिये कई निर्देश।
दरभंगा /
एसएसपी अवकाश ने बुधवार को महिला थाना का निरीक्षण किया। इस दौरान एसएसपी ने महिला थानाध्यक्ष नुसरत जहां से कई बिंदुओं पर बात करते हुये जानकारी ली। एसएसपी श्री कुमार ने थाना मे लंबित कांडों की समीक्षा के साथ ही वारंटियों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। एसएसपी श्री कुमार ने समझौता के बिंदु पर गंभीरता से निर्णय लेने के लिये कहा। एसएसपी ने थानाध्यक्ष से कहा कि अगर भवन तैयार हो गया हो तो नये भवन मे शिफ्ट कर जाईये। हालांकि अभी नया भवन बन ही रहा हैं। एसएसपी CCTNS का बेहतर कार्य करने मे तीन सिपाही को पुरस्कृत भी किया हैं। इसमें निशा कुमारी ,वंशिका कुमारी और डिंपल कुमारी का नाम शामिल हैं। वहीं सिपाही पूजा कुमारी को थाना मैनेजर के पद पर आसीन किया हैं। इस दौरान थाना केम्पस मे चल रहें साईबर थाना का भी निरीक्षण कर लहेरियासराय थाना पर एसएसपी पहुंच गये। लहेरियासराय थाना मे थानाअध्यक्ष कुमार कीर्ति से कई बिंदुओं पर पूछताछ की और कई निर्देश दिये।