दरभंगा/

लहेरियासराय थाना की पुलिस ने दो जिला परिषद सदस्य को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया हैं। बताया जा रहा है कि मंगलवार की दोपहर बैठक के दौरान जिला परिषद के दो सदस्यों ने सरकारी दस्तावेज को फाड़कर फेंक दिया था साथ ही पदाधिकारियो  के साथ धक्का मुक्की करने लगे थे।  डीडीसी को कार्यालय से निकलने नहीं दे रहे थे ,पुलिस बल के आने के बाद कार्यालय कक्ष से निकलकर जब वह डेरा जा रही थी उसे दौरान सदस्यों ने उनके गाड़ी के सामने आ जाते थे । मत्स्य प्रसार पदाधिकारी सह प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी मनोरंजन कुमार के आवेदन पर लहेरियासराय थाना में सरकारी कार्य में बाधा डालने और अधिकारियों के साथ अभद्र व्यवहार करने को लेकर मामला दर्ज करवाया गया था। थाना की पुलिस ने जिला परिषद सदस्य स्वतंत्र कुमार झा उर्फ सागर नवदिया नवादा और दूसरे सदस्य अमित कुमार ठाकुर पहुदी दोनों बहेड़ा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। हालांकि थाना पर न्यायिक हिरासत में भेजने के दौरान उनके समर्थक प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। थानाध्यक्ष कुमार कीर्ति ने बताया कि दंडाधिकारी के आवेदन पर मामला दर्ज किया गया था जहां दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत मे भेजा गया हैं।