राज कुमार शुभेश्वर सिंह की 80वीं जयंती पर मानवता का महाअभियान: 20 फरवरी को जीवन हॉस्पिटल बेनीपुर में निःशुल्क चिकित्सा शिविर
दस्तक 7मीडिया ,बेनीपुर/दरभंगा
समाजसेवा और जनकल्याण की भावना को आगे बढ़ाते हुए राज कुमार शुभेश्वर सिंह की 80वीं जयंती के अवसर पर 20 फरवरी को बेनीपुर स्थित जीवन हॉस्पिटल में भव्य निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा जांच, परामर्श और इलाज की सुविधा बिल्कुल मुफ्त प्रदान की जाएगी। साथ ही आवश्यक दवाइयां भी निःशुल्क वितरित की जाएंगी।

