दरभंगा में लंबित कांडों पर सख्ती, एसएसपी ने तय की समय-सीमा

दस्तक 7मीडिया /दरभंगा 

वरीय पुलिस अधीक्षक ने जिले में लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन को लेकर कड़ा रुख अपनाया है।

दिनांक 19.02.2026 को वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा द्वारा केवटी, सोनकी, अलीनगर, कुशेश्वरस्थान एवं सकतपुर थाना के सभी अनुसंधानकर्ताओं के साथ कार्यालय में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में थानावार पूर्व से लंबित कांडों की विस्तृत समीक्षा की गई और प्रत्येक मामले के शीघ्र निष्पादन के लिए स्पष्ट समय-सीमा निर्धारित की गई।

एसएसपी ने अनुसंधान की गुणवत्ता में सुधार, अपराध नियंत्रण तथा विधि-व्यवस्था संधारण को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया। उन्होंने लंबित मामलों में अनावश्यक विलंब पर नाराजगी जताते हुए सभी अनुसंधानकर्ताओं को जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की हिदायत दी।

बैठक के दौरान अपराध नियंत्रण की रणनीति पर भी विस्तार से चर्चा की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए, ताकि जिले में कानून-व्यवस्था और सुदृढ़ हो सके।