बिरौल: कड़ी सुरक्षा के बीच मैट्रिक परीक्षा का तीसरा दिन संपन्न, एसडीओ ने किया परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण
बिरौल: कड़ी सुरक्षा के बीच मैट्रिक परीक्षा का तीसरा दिन संपन्न, एसडीओ ने किया परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण
बिरौल :कड़ी सुरक्षा के बीच मैट्रिक परीक्षा का तीसरा दिन संपन्न, एसडीओ ने किया परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण
दस्तक7मिडिया, बिरौल, दरभंगा।
अनुमंडल मुख्यालय स्थित नौ परीक्षा केंद्रों पर बिहार बोर्ड की मैट्रिक वार्षिक परीक्षा के तीसरे दिन गुरुवार को प्रशासन की कड़ी चौकसी रही। परीक्षा पूरी तरह कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। अनुमंडल पदाधिकारी शशांक राज विभिन्न केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जानकारी के अनुसार परीक्षा के दोनों पालियों को मिलाकर कुल आवंटित 6,374 परीक्षार्थियों में से 6,290 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 84 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। जेके कॉलेज में प्रथम पाली में 672 में से 656 और दूसरी पाली में 640 में से 635 उपस्थित।
आदर्श केंद्र (प्लस टू ओंकार उच्च विद्यालय, सुपौल) में प्रथम पाली में 518 में से 512 और दूसरी पाली में 510 में से 505 उपस्थित। जनता उच्च विद्यालय, शिव नगर घाट: प्रथम पाली में 387 में से 383 और दूसरी पाली में 355 में से 347 उपस्थित। संतोबा इंटरनेशनल स्कूल में प्रथम पाली में 352 में से 350 और दूसरी पाली में 353 में से 348 उपस्थित।
श्री कृष्णा आइडियल पब्लिक स्कूल,दार्जिलिंग पब्लिक स्कूल,मध्य विद्यालय सुपौल,मध्य विद्यालय बलिया और उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय अकबरपुर में भी उपस्थिति संतोषजनक रही। विशेष रूप से अकबरपुर केंद्र की दूसरी पाली में शत-प्रतिशत (198/198) उपस्थिति दर्ज की गई।
नकलचियों पर गिरेगी गाज।
निरीक्षण के दौरान एसडीओ शशांक राज ने स्पष्ट कर दिया कि परीक्षा की पवित्रता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने केंद्र अधीक्षकों और वीक्षकों को निर्देश देते हुए कहा कि नकल करते पकड़े जाने वाले परीक्षार्थियों पर कोई नरमी नहीं बरती जाएगी। यदि कोई भी परीक्षार्थी कदाचार में लिप्त पाया जाता है, तो उसे तुरंत निष्कासित किया जाएगा। हमारा लक्ष्य पूरी पारदर्शिता के साथ परीक्षा संपन्न कराना है।
बिहार में मांस की बिक्री पर सख्त नियम, अब खुले में मांस बेचने पर लगेगा 5,000 तक का जुर्माना
बेनीबाद में अनशनकारी की तबीयत बिगड़ी ,प्रशासन नें सुधि नहीं ली,हम बाढ़ मुक्त एव तटबंध मुक्त क्षेत्र चाहते है- जितेंद यादव। चौथे दिन भी प्रशासन नें नहीं ली सुधि ,अनशन स्थल पर सैकड़ों की संख्या में जनभागीदारी हो रही है ।