एक सप्ताह में 54 हजार रुपये वेलफेयर फंड में जमा, विशेष न्यायाधीश के आदेश से वकीलों में खुशी

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा/विधि संवाददाता

उत्पाद अधिनियम के विशेष न्यायाधीश रविशंकर कुमार की अदालत ने महज एक सप्ताह के अन्दर दरभंगा बार एसोसिएशन वेलफेयर फंड में 54 हजार रुपये प्रदान किया है।स्पेशल एपीपी हेमंत कुमार ने बताया कि कोर्ट ने कूल ग्यारह मामले के अभियुक्तों का जमानत आवेदन पर सुनवाई के बाद कोर्ट द्वारा निर्धारित राशि बार एसोसिएशन के वेलफेयर फंड में जमाकर जमा रसीद संलग्न करने के बाद सभी अभियुक्तों का बंधपत्र स्वीकृत किया है। जज साहब के वकील वेल्फेयर के तहत इन आदेशों को लेकर वकीलों में खुशी छा गई है।इस कार्य के लिए बार एसोसिएशन का महासचिव कृष्णकुमार मिश्रा ने विशेष न्यायाधीश श्री कुमार के प्रति एसोसिएशन की ओर से आभार जताया है।