निगरानी विभाग  की बड़ी कार्रवाई:50 हजार रुपये रिश्वत लेते अनुमंडल कृषि पदाधिकारी व चालक गिरफ्तार

दस्तक 7मीडिया ,पटना/मुजफ्फरपुर

विशेष निगरानी विभाग (SVU) ने मंगलवार को बड़ी ट्रैप कार्रवाई करते हुए मुजफ्फरपुर के अनुमंडल कृषि पदाधिकारी सह प्रभारी जिला कृषि पदाधिकारी हिमांशु कुमार और उनके चालक रामबाबू राय को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

अनुमंडल कृषि पदाधिकारी 

चालक 

SVU कार्यालय में एक परिवादी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी पदाधिकारी अपने चालक के माध्यम से खाद दुकान की जांच के नाम पर लाइसेंस रद्द करने की धमकी देकर 50,000 रुपये की मांग कर रहे हैं। शिकायत की जांच और सत्यापन के बाद आरोप सही पाए गए।

इसके बाद SVU के पुलिस उपाधीक्षक बिंदेश्वर प्रसाद एवं पुलिस उपाधीक्षक सुधीर कुमार के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल गठित किया गया। योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को रिश्वत की राशि लेते हुए गिरफ्तार कर लिया गया।

इस संबंध में SVU थाना कांड संख्या 6/26 दिनांक 17.02.2026 दर्ज करते हुए भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया गया है।