शिव बारात के अवसर पर वैष्णव मिथिला भोजनालय की ओर से सेवा कार्य श्रद्धालुओं को बांटा प्रसाद और सरबत
शिव बारात के अवसर पर वैष्णव मिथिला भोजनालय की ओर से सेवा कार्य श्रद्धालुओं को बांटा प्रसाद और सरबत
शिव बारात के अवसर पर वैष्णव मिथिला भोजनालय की ओर से सेवा कार्य श्रद्धालुओं को बांटा प्रसाद और सरबत
दस्तक 7 मीडिया ,दरभंगा/
शहर के लहेरियासराय टावर चौक पर आयोजित शिव बारात के मौके पर इस वर्ष भी श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस पावन अवसर पर वैष्णव मिथिला भोजनालय की ओर से श्रद्धालुओं के बीच पाग,चादर,प्रसाद और सरबत का वितरण किया गया। शिव बारात में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। टावर चौक पर जैसे ही बारात पहुँची,भक्तों में खासा उत्साह दिखाई दिया। इसी दौरान वैष्णव मिथिला भोजनालय के संचालक और उनके सहयोगियों ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया और उन्हें पाग व चादर भेंट की। साथ ही प्रसाद और ठंडा सरबत भी वितरित किया गया,जिससे लोगों को काफी राहत और खुशी मिली। भोजनालय के मालिक ने बताया कि इस तरह के धार्मिक आयोजन समाज को जोड़ने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि आस्था और विश्वास ही समाज की असली ताकत है। ऐसे कार्यक्रमों में सेवा करने का अवसर मिलना अपने आप में सौभाग्य की बात है। उनका कहना था कि“सेवा ही सबसे बड़ा कर्म है,और लोगों की सेवा करने से मन को सच्ची शांति मिलती है। स्थानीय लोगों ने भी इस पहल की सराहना की। उनका कहना था कि धार्मिक अवसरों पर इस तरह की सेवा भावना से समाज में भाईचारा और एकता मजबूत होती है। शिव बारात के दौरान पूरे क्षेत्र में भक्ति गीतों की धुन गूंजती रही और वातावरण भक्तिमय बना रहा। इस आयोजन ने न केवल श्रद्धालुओं को प्रसन्न किया,बल्कि समाज को यह संदेश भी दिया कि सेवा और सहयोग की भावना से ही सामाजिक सद्भाव बना रहता है।