बिरौल में भक्ति की बयार, गायत्री परिवार द्वारा आठ घरों में संपन्न हुआ ‘गृह-गृह गायत्री यज्ञ’
बिरौल में भक्ति की बयार, गायत्री परिवार द्वारा आठ घरों में संपन्न हुआ ‘गृह-गृह गायत्री यज्ञ’
बिरौल में भक्ति की बयार, गायत्री परिवार द्वारा आठ घरों में संपन्न हुआ ‘गृह-गृह गायत्री यज्ञ’
दस्तक7मिडिया, बिरौल, दरभंगा।
शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में माता जी के जन्म शताब्दी संकल्प को पूर्ण करने हेतु आज बिरौल प्रखंड के सुपौल एवं भवानीपुर गांव में भक्ति और उत्साह का वातावरण देखा गया। देव संस्कृति के विस्तार और लोक कल्याण के उद्देश्य से आज कुल आठ घरों में ‘गृह-गृह गायत्री यज्ञ’ का सफल आयोजन किया गया।
श्रद्धालुओं के बीच मंत्रोच्चार और आहुतियों के साथ वातावरण शुद्ध और सात्विक हो गया। इस कार्यक्रम को दो प्रमुख टोलियों में विभाजित कर संपन्न कराया गया। आचार्य राघवेन्द्र साहू ने पांच घरों में वैदिक विधि-विधान से हवन संपन्न कराया। जबकि आचार्य गोपाल प्रसाद साह ने तीन घरों में यज्ञ का संचालन किया। इस पुनीत कार्य को धरातल पर उतारने और व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने में स्थानीय कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण रही। चांद जी एवं राम विलास भारती जी के पूर्ण सहयोग और सक्रियता के कारण ही सभी अनुष्ठान सुचारू रूप से पूरे हुए।
गायत्री परिवार के सदस्यों ने बताया कि इन यज्ञों का मुख्य उद्देश्य माता जी के जन्म शताब्दी वर्ष के संकल्पों को जन-जन तक पहुंचाना और घरों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना है। यज्ञ के माध्यम से न केवल पर्यावरण की शुद्धि होती है, बल्कि परिवार में सुख, शांति और सद्बुद्धि का भी आगमन होता है।
इस अवसर पर सुपौल और भवानीपुर के ग्रामीणों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और गायत्री मंत्र की महिमा को आत्मसात किया।
बेनीबाद उत्पाद विभाग ने 5 लीटर देशी चुलाई शराब किया बरामद, एक गिरफ्तार
कुशेश्वर धाम में महाशिवरात्रि में प्रशासन की उम्मीद से कहीं अधिक उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, अहले सुबह 3 बजे से देर शाम तक लगभग डेढ़ लाख भक्तों ने किया जलाभिषेक।