मनीगाछी थाना की सख्ती: 68 वाहनों की जांच, 22 पर जुर्माना; शराबबंदी अभियान में 5 गिरफ्तार
मनीगाछी थाना की सख्ती: 68 वाहनों की जांच, 22 पर जुर्माना; शराबबंदी अभियान में 5 गिरफ्तार
मनीगाछी थाना की सख्ती: 68 वाहनों की जांच, 22 पर जुर्माना; शराबबंदी अभियान में 5 गिरफ्तार
दस्तक 7मीडिया,दरभंगा /मनीगाछी
जिले के विभिन्न थानों में जहां पुराने बैच के कई थानेदार कार्यरत हैं, वहीं हाल के दिनों में कुछ थाना प्रभारी अपने बेहतर प्रदर्शन से अलग पहचान बना रहे हैं। इसी कड़ी में मनीगाछी थाना की पुलिस ने विशेष समकालीन अभियान के तहत प्रभावी कार्रवाई कर सख्त संदेश दिया है।
वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए गए विशेष अभियान के दौरान थाना क्षेत्र के विभिन्न चौक-चौराहों पर सघन वाहन जांच की गई। इस दौरान कुल 68 वाहनों की जांच की गई, जिसमें 22 वाहनों से 50,000 रुपये जुर्माना वसूला गया। पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप की स्थिति देखी गई।
इसके साथ ही नशा के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान नेहरा थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव निवासी
जगदीश चौपाल के पुत्र विनोद चौपाल
दिनेश चौपाल के पुत्र अमरजीत कुमार
लूटन सहनी के पुत्र श्याम सहनी
कृपाल सहनी के पुत्र सतीश कुमार सहनी
विजय सहनी के पुत्र विपिन सहनी के रूप में हुई है।
थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने पूछे जाने पर कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि यह अभियान वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाया गया। उन्होंने बताया कि इस संबंध में मनीगाछी थाना कांड संख्या 29/26 दिनांक 14/02/26 के तहत धारा 37 बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।