दरभंगा पुलिस का नशे के खिलाफ सख्त एक्शन :विभिन्न थानों की छापेमारी में भारी मात्रा में शराब व गांजा जब्त, कई गिरफ्तार
दरभंगा पुलिस का नशे के खिलाफ सख्त एक्शन :विभिन्न थानों की छापेमारी में भारी मात्रा में शराब व गांजा जब्त, कई गिरफ्तार
दरभंगा पुलिस का नशे के खिलाफ सख्त एक्शन :विभिन्न थानों की छापेमारी में भारी मात्रा में शराब व गांजा जब्त, कई गिरफ्तार
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
जिले में अवैध शराब निर्माण, भंडारण, सेवन और परिवहन पर पूर्णतः अंकुश लगाने के लिए दरभंगा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष समकालीन अभियान के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर पुलिस ने शराब विनष्ट की, मादक पदार्थ जब्त किए और आरोपियों को गिरफ्तार किया।
बहेड़ा थाना की कार्रवाई
बहेड़ा थाना अंतर्गत ग्राम कल्याणपुर में छापेमारी के दौरान लगभग 500 लीटर अर्धनिर्मित गुड़की देशी चुलाई शराब बरामद कर मौके पर ही विनष्ट किया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।
वाजितपुर थाना की कार्रवाई (प्रथम मामला)
आसूचना के आधार पर वाजितपुर थाना अंतर्गत दुर्गा मंदिर के पास एक मोटरसाइकिल की डिक्की से 8 लीटर देशी चुलाई शराब बरामद की गई। इस दौरान रामजस सदाय (पिता– अमेरिका सदाय), निवासी भवानीपुर थाना बिरौल, जिला दरभंगा को गिरफ्तार किया गया।
घनश्यामपुर थाना की कार्रवाई
विशेष अभियान के तहत ग्राम पुन्हाद में छापेमारी कर अमित सिंह उर्फ ईश्वर (पिता– सुनील सिंह), निवासी पुन्हाद थाना घनश्यामपुर, जिला दरभंगा को 1.120 किलोग्राम गांजा, 12 लीटर देशी चुलाई शराब एवं एक अपाची मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया।
वाजितपुर थाना की कार्रवाई (द्वितीय मामला)
ग्राम पनपीबी से लगभग 4 लीटर देशी चुलाई शराब के साथ मंजू देवी (पति– घूरन सदाय), निवासी पनपीबी थाना वाजितपुर, जिला दरभंगा को गिरफ्तार किया गया।
तिलकेश्वर थाना की कार्रवाई
तिलकेश्वर थाना अंतर्गत ग्राम जिरौना में छापेमारी कर 7.5 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। इस मामले में दिनेश यादव (पिता– रामसागर यादव), सुबिन यादव (पिता– रामचंद्र यादव) दोनों निवासी जिरौना तथा प्रमोद सदा (पिता– ढोंगल सदा) निवासी गोलमाडीह थाना तिलकेश्वर, जिला दरभंगा को नशे की अवस्था में गिरफ्तार किया गया।
वारंटी की गिरफ्तारी
आज दिनांक 14.02.2026 को माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत NBW वारंटी के तहत फगुनी सहनी (पिता– रामगुलाम सहनी), थाना अशोक पेपर मिल, जिला दरभंगा को गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई अशोक पेपर मिल थाना द्वारा की गई।