विधायक सुजीत कुमार की ‘आभार यात्रा’: जनता के बीच पहुंचे माननीय, समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा
विधायक सुजीत कुमार की ‘आभार यात्रा’: जनता के बीच पहुंचे माननीय, समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा
विधायक सुजीत कुमार की ‘आभार यात्रा’: जनता के बीच पहुंचे माननीय, समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा
दस्तक7मिडिया, गौड़ा बौराम।
गौड़ा बौराम विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक सुजीत कुमार ने अपनी ‘आभार यात्रा’ के तहत क्षेत्र के विभिन्न गांवों का तूफानी दौरा किया। इस दौरान उन्होंने महुआर, बलथरी, परबत्ता,सनकन्हैय,तिरा और कुनौनी जैसे प्रमुख गांवों में जनता से सीधा संवाद किया। यात्रा का मुख्य उद्देश्य चुनाव के बाद जनता का आभार प्रकट करना और उनके अभावों को करीब से समझना था।
यात्रा के दौरान जहां एक ओर विधायक का भव्य स्वागत हुआ, वहीं दूसरी ओर उन्हें जनता के तीखे सवालों और बुनियादी समस्याओं का भी सामना करना पड़ा। कन्हाई पंचायत के बाल्थरी गांव में एक स्थानीय बालिका ने खेल के मैदान की कमी का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। इस पर विधायक ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए आश्वासन दिया कि वह पंचायत स्तर पर जल्द ही एक आधुनिक खेल मैदान बनवाने का हरसंभव प्रयास करेंगे।कसरौर करकौली पंचायत के कुनौनी चौक पर ग्रामीणों ने एक गंभीर प्रशासनिक समस्या की ओर विधायक का ध्यान खींचा। ग्रामीणों की मांग है कि कुनौनी पंचायत में रहने के बावजूद उनके जमीन के मौजा में सुधार किया जाए, ताकि उन्हें भविष्य में किसी तकनीकी या कानूनी परेशानी का सामना न करना पड़े।
विधायक सुजीत कुमार ने ग्रामीणों की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश देने की बात कही। पूरी यात्रा के दौरान गौड़ा बौराम की जनता में भारी उत्साह देखा गया। लोगों ने अपने प्रतिनिधि को अपने बीच पाकर खुशी जाहिर की। विधायक ने स्पष्ट किया कि ‘आभार यात्रा’ केवल धन्यवाद देने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह क्षेत्र के सर्वांगीण विकास की एक नई शुरुआत है।